फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भतीजे के सगाई समारोह से लौट रहे बाइक सवार किसान को नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी निवासी महकार सिंह पेशे से किसान हैं। परिजनों के मुताबिक संभल के गांव बहरामपुर की मढैयां में महकार सिंह की मौसी रहती हैं। जहां मंगलवार को मौसी के पोते की सगाई कार्यक्रम था। महकार सिंह मां शीला के साथ सगाई कार्यक्रम में गए थे। शाम को लौटते समय उनकी मां तो वहीं रुक गई। जबकि महकार बाइक से लौटने लगे। करीब सात बजे जैसे ही बाइक गांव के ही रास्ते पर पहुंची तभी खेत में से एक नीलगाय ने छलांग लगा दी। इससे दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में महकार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों घटनास्थल पर पहुुंच गए। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर रजबपुर थाना पहुुंचे। जहां पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें