फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर में भिड़ी बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर प्रेमधाम आश्रम के पास अनियंत्रित बाइक थ्री व्हीलर में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया तथा परिजनों को सूचित कर दिया है। दंपति मुरादाबाद शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद थाना साहिबाबाद के लाजपत नगर निवासी मुस्तकीम 54 वर्ष अपनी पत्नी वकीला बेगम के साथ मुरादाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार की शाम करीब तीन बजे दंपति बाइक से वापस गाजियाबाद जा रहे थे। हाईवे पर गांव यकबगडी के पास प्रेमधाम आश्रम के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे खड़े थ्री व्हीलर में घुस गई। हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मुस्तकीम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें