फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से युवकी हालत बिगड़ी, मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला खैबान में युवक की कच्ची शराब पीने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को मेरठ ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों एवं मोहल्ले के लोगों ने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने से नाराज होकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला खैबान निवासी टिंकू (30) शराब का आदी था। शनिवार को टिंकू ने कच्ची शराब पी थी। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो रविवार सुबह को उसे मेरठ ले जाया गया। यहां भी उसकी हालत नहीं सुधर पाई। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मेरठ के अस्पताल में टिंकू की मौत हो गई। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर में उसका शव घर लाया गया तो परिजनों एवं मोहल्ले वालों ने टिंकू की मौत कच्ची शराब से बताते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि मोहल्ले में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस अनजान बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहले तो परिजन टिंकू के शव का पीएम कराने के लिए राजी हो गए, लेकिन बाद में वह बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। टिंकू के पांच बच्चों एवं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब पीने से मौत की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने बीमारी से मौत होने की वजह बताते हुए शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया। मोहल्ले में कच्ची शराब बेचने की शिकायत की जांच की जा रही है। ....संजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन


हसनपुर के मोहल्ला खेबान में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली थी, पता कराया गया था, लेकिन वहां मौत की वजह फिलहाल बीमारी होना बताई जा रही है। अवैध रूप से कहीं पर भी शराब नहीं बेचने दी जाएगी। जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी। .....अभिनाश रावत, आबकारी निरीक्षक, हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें