फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में उतरा हाईटेशन करंट, किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका में घर के आंगन में खड़े जामुन के पेड़ के करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ में उतर आया। जिसकी चपेट में आकर किसान झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहका निवासी किसान डालचंद के घर के आंगन में जामुन का पेड़ है। वहीं से हाईटेंशन लाइन भी होकर गुजरी है। रविवार को डालचंद जामुन के पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। इस दौरान पेड़ में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर डालचंद झुलस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करंट से झुलसे डालचंद को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन को घर के पास से हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें