फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्राइम पेट्रोल के अभिमन्यु ने साझा किए अपने अनुभव

Thu, 25 Sep 2025 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में पुलिस इंस्पेक्टर अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले संजय त्यागी का कहना है कि अपराधी कितना भी चालाक व होशियार क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि तमाम अपराधी पकड़े जाने पर कहते हैं कि उन्होेंने क्राइम पेट्रोल देखकर अपराध का तरीका सीखा, लेकिन वह यह नहीं देखते कि अपराधी आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया। वह बुधवार को प्रिंस कौशिक के निवास पर मीडिया के लोगों से बात कर रहे थे।
गांव मलकपुर भूड़ शुमाली के रहने वाले संजय त्यागी साल 2010 में क्राइम पेट्रोल से जुड़े थे। वह क्राइम पेट्रोल में पुलिस इंस्पेक्टर अभिमन्यु का रोल अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब अपराध करने के तरीके बदल गए हैं, लेकिन पुलिस भी उतनी ही अपडेट हो रही है। उनका कहना था कि अपराधी कितना भी चालाक, होशियार क्यों न हो, लेकिन कानून के शिकंजे में आ ही जाता है।
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रही अापराधिक मानसिकता के बारे में कहा कि लोगों के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। बच्चे अपनी भावनाएं अपने माता-पिता के साथ शेयर नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से उनके भीतर गुस्सा बढ़ रहा है। संजय त्यागी साल 2000 में दिल्ली में थियेटर करने के बाद मुम्बई चले गए थे। उन्होंने दूरदर्शन, जी टीवी पर धारावाहिकों के अलावा, फिल्मों में भी काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें