फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने पर चार दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। असमोली थानाक्षेत्र के ओबरी गांव में अमरोहा पुलिस की हिरासत से कार लेकर ठगी के आरोपी के भागने के मामले में एपी ने चारों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ धनौरा मोनिका यादव को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन माह पहले गजरौला के मोहल्ला अलीपुर भूड़ निवासी वीरवती को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने कुंडल, पाजेब और मोबाइल आदि लूट लिए थे। इस तरह की ठगी के कई मामले गजरौला और अमरोहा नगर में दर्ज है। गजरौला पुलिस ने संभल निवासी एक आरोपी मिनजाल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में मिनजाल ने बताया था कि उसे ठगे हुए जेवरात असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी निवासी एक सराफ को बेटे बेचे हैं। इसके बाद बुधवार शाम अमरोहा टीपी नगर चौकी प्रभारी संजय कुमार, नगर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, गजेंद्र और गजरौला थाने में तैनात राम प्रकाश तिवारी आरोपी को लेकर ओबरी पहुंचे। पुलिस टीम सराफ को पकड़कर जाने लगी। तभी सराफ के परिजनों और ग्रामीणों में गाड़ी को रोक लिया। सराफ को पकड़ने की वजह पूछने लगे। इस दौरान चारों दरोगा कार से उतर गए और ग्रामीणों को समझाने लगे। ठगी का आरोपी मिनजाल गाड़ी में बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कार चालू थी। तभी मिनजाल पुलिस की हिरासत से उनकी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया के पुलिस हिरासत से आरोपी के कार लेकर भागने के मामले में चारों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच सीओ धनौरा मोनिका यादव को सौंपी गई है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें