फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजली के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सड़क पर चल रहे किशोर को छज्जे पर लटकना भारी पड़ गया। अचानक ही छज्जा बीम समेत उखड़कर नीचे आ गिरा। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे यह हादसा नगर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ में नई कॉलोनी में हुआ। यहां रहने वाला 17 वर्षीय अभीत पुत्र कुंवर सिंह मोहल्ले में ही अपने दादा धन सिंह के घर के आगे से गुजर रहा था। बताते हैं कि अचानक ही उसने उछलकर दरवाजे के आगे छज्जे पर लटकना चाहा। छज्जे से लटकते ही उसका कोना टूट गया और अचानक पूरा बीम भरभरा कर उसके ऊपर आ गिरा। वहीं बैठे एक युवक ने उससे खींचा भी लेकिन बीम उसकी गर्दन पर आ गिरा था। इससे अभीत की मौके पर ही मौत हो गई। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां और बहन रो-रोकर बेहाल हुए जा रही थीं। परिजन मृतक के शव को बगैर कार्रवाई के साथ लेकर घर लौट गए। अभीत ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। कुंवर सिंह जुबिलेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। अभीत उसका इकलौता पुत्र था।
सीएचसी में लाए गए युवक की गर्दन की हड्डियां बुरी तरह टूट गई थीं। परिजनों के अनुसार उसके ऊपर छज्जा गिरा था। बचने के प्रयास में मृतक की गर्दन पर भी भारी वजन पड़ गया और गर्दन की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सोराज सिंह, सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें