अमरोहा। बेखौफ चोरों ने अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर स्थित वैंक्वेट हॉल और डिग्री कॉलेज में नकदी सहित हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रामनगर गांव निवासी देवराज सिंह ने कोठी खिदमतपुर गांव सोना फार्म के नाम से एक बैंकट हॉल बनाया है। यह चोरों ने नकब लगाकर 2 एसी, 5 पंखे, गीजर, पानी की टंकी हजारों का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने रामनगर के ही रहने वाले मास्टर जयपालच सिंह के गुरु तेग बहादुर डिग्री कॉलेज के ताले तोड़ लिया। यहां से 3 5 हजार रूपये की नकदी, एलसीडी, इनवर्टर, 2 बैटरी सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।