फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन गांव पतेई भूड़ में छुड़वाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। ग्राम प्रधान की शिकायत पर तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को छुड़वाया। रास्ते पर बनाए गए भवन को तुड़वाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। विरोध करने पर पिता-पुत्र को पकड़कर थाने लाया गया। आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

बताते है कि गांव पतेई भूड़ में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इसके अलावा चार चकरोडों पर भी कब्जा था। सरकारी नल को चहारदीवारी के भीतर ले लिया गया था। इसकी शिकायत प्रधान द्वारा एसडीएम से की गई थी। जांच कराई जिसमें अवैध कब्जे की बात सही पाई गई। इसके बाद शुक्रवार को तहसीलदार सदानंद सरोज, नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा टीम के साथ गांव पहुंच गए। जेसीबी की सहायता से रास्ते बनाए गए भवन को तुड़वाया। चकरोड से कब्जा हटवाया। सरकारी नल के पास बनी दीवार को भी तुड़वाया। इस दौरान जहां पर भी अवैध कब्जा था। सभी को कब्जामुक्त कराया। कुछ लोगों ने विरोध करने हुए हंगामा भी किया। इस दौरान पिता पुत्र को पकड़कर कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जा छुड़वाने के दौरान विरोध कर रहे पिता पुत्र का चालान किया गया है। गांव में ग्राम समाज की भूमि समेत तमाम जगहों से अवैध कब्ज छुड़वाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें