फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला किशान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा मृतक अनिल कुमार के परिजन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। रात में परिजनों के साथ सोए किसान का शव शुक्रवार की सुबह रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी अनिल कुमार (35) पेशे से किसान है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। अनिल हर रोज मॉर्निंग वॉक करते हुए अपने खेत तक जाते थे। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ घर के आंगन में सोए थे, लेकिन शुक्रवार की तड़के वह चारपाई से गायब थे। इसके कुछ ही देर बाद उमरपुर रेलवे फाटक से सौ मीटर दूर रेल ट्रैक पर लाश पड़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी वहां पहुंच गए। लिहाजा परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अनिल कुमार के रूप में की। उनके दोनों चप्पल रेल ट्रैक के बराबर में एक साथ रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि अनिल कुमार अपने खेत से दूर गलत दिशा में क्यों जाएंगे। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में जो भी आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें