फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई कर रहा था। घटना सोमवार दोपहर बाद की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म निवासी रणभीर सिंह (22) अपने भाई के साथ खेत की जुताई के लिए गया था। खेत की जुताई उसका भाई ट्रैक्टर से कर रहा था। रणभीर सिंह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। उसको प्यास लगी तो वह चलते ट्रैक्टर से उतरने का प्रयास करने लगा। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह चलते ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहे भाई ने रणभीर सिंह की हालत देखी तो उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी खेत पर पहुंच गए। रणभीर सिंह की मौत हो चुकी थी। रोते बिलखते परिजन उसके शव को घर ले आए। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें