फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट : रुक्मणी और अचीवर्स एकेडमी विजेता

Wed, 17 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
जोया के रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
अमरोहा। प्रथम उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और दूसरे मुकाबले में अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और एनएस क्रिकेट एकेडमी डींगरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते रुक्मणी एकेडमी ब्लू ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए। मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अमान और मोहम्मद जकी ने 21-21 रन बनाए। एनएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज प्रियांशु यादव ने तीन और महराज पाशा ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी 27.4 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रियांशु यादव ने 29, शाकिब रजा ने 22 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शहरान और अब्दुल वहाब ने तीन-तीन व मयंक कुमार ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अब्दुल वहाब व गेम चेंजर मोहम्मद शहरान बने।
40 रन ही बना सकी अपैक्स क्रिकेट एकेडमी
दूसरे मैच में अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपैक्स क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज 19.4 ओवरों में मात्र 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में आदित्य रावत ने तीन व उत्सव वशिष्ठ ने दो विकेट लिए। अपैक्स क्रिकेट एकेडमी ने 3.2 ओवर में बिना किसी विकेट नुकसान के मैच जीत लिया। कप्तान प्रशांत चहार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच प्रशांत चहार व गेम चेंजर आदित्य रावत बने। अंपायर मोहम्मद सायम और शहजाद अहमद रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, पवन शर्मा, मोहम्मद नाजिम, सोनू, ओमदत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें