फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : पर्व चौहान के शतक से लैंडमार्क होमेबिल्ड की बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर स्थित एटूआर क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे एचपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में लैंडमार्क होमेबिल्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम को 104 रनों से हरा दिया। इस जीत के नायक रहे पर्व चौहान, जिन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लैंडमार्क होमेबिल्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पर्व चौहान ने 49 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मोहम्मद बिलाल ने 27 गेंदों में 68 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान राहुल गुर्जर ने भी 12 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली, जबकि अमित ने 23 रन और नवीन भाटी ने 11 रन का योगदान दिया।
खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर से गेंदबाजी में असद खान, मोहम्मद जुनैद और नितिन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विकास गुर्जर को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद जुनैद ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि विकास गुर्जर ने 22 रन और असद खान ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

रिंकू सिंह ने 13 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लैंडमार्क होमेबिल्ड की टीम की गेंदबाजी भी प्रभावी रही। नवीन भाटी और मोहम्मद बिलाल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि ललित यादव और राहुल गुर्जर ने एक-एक विकेट लिए।
इस तरह लैंडमार्क होमेबिल्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 104 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पर्व चौहान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि मोहम्मद जुनैद को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें