फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में चौके-छक्के जड़ेंगे गजरौला के मनु

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हेमिल्टन में आगामी 29 दिसंबर को होने वाले लायर्स क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई एडवोकेट इंडियन क्रिकेट टीम में गजरौला के मनुश्रेष्ठ कश्यप को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। मनु का चयन होने से परिजनों की खुशी का माहौल है। वहीं आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रवक्ता अशोक कुमार कश्यप के पुत्र मनुश्रेष्ठ पिछले दस वर्षों से दिल्ली की चेतन चौहान क्रिकेट एकेडमी से जुड़े हुए हैं। अच्छे प्रदर्शन के चलते उसका चयन पूर्व में यूपी अंडर 23 की 30 सदस्यीय टीम में ओपनर बल्लेबाज के रूप में हुआ था। इसमें देश की सभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की टीमें ही हिस्सा लेती हैं। मनु अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता, पिता और बहन के सहयोग को देते हैं। अब उनका फोकस विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगा। बता दें कि मनु की बहन अनुप्रिया न्यायधीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें