फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : शहजार के अर्धशतक की बदौलत फैसल इलेवन की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में फैसल इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर गुफरान इलेवन को 44 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शहजार तनवीर ने 45 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सलामी बल्लेबाज अहाद जैदी ने 10 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए, जबकि सैयद सालेम जैदी ने 25 गेंदों पर 26 रन जोड़े। निचले क्रम में जुलबाब ने 18 गेंदों में 24 रन और समद ने नौ गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 184 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गुफरान इलेवन की ओर से हुजैफा जैदी, गुफरान आबिद, राजदीप आरके और अजीम जैदी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुफरान इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही। अहराब जैदी छह और शहरोज जैदी पांच रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद तंजील हमीद ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 60 रन ठोककर टीम की उम्मीदें जगाईं। अफ्फान हुसैन जैदी और गुफरान आबिद ने भी 15-15 रन बनाए, लेकिन तंजील के आउट होते ही गुफरान इलेवन की पारी लड़खड़ा गई। 126 रन के स्कोर तक टीम के आठ विकेट गिर चुके थे और अंतत गुफरान इलेवन की टीम 17.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।
फैसल इलेवन की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। मो. खिजार ने चार ओवर में महज 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। कप्तान फैसल ने 32 रन देकर दो, चेतन सिंह ने 27 रन देकर दो और सैयद सालेम जैदी ने 2.4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि जुलबाब को एक सफलता मिली। शहजार तनवीर की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर फैसल इलेवन ने मुकाबला 44 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें