फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील चैट पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके परिवार के किसी भी सदस्य का इंस्टाग्राम पर अकाउंट नहीं है। बीती 20 जुलाई को उसके पड़ोसी युवक ने बेटी को फोन कर सूचना दी कि उसकी आईडी से अश्लील फोटो व चैट पोस्ट की गई है। इसकी जानकारी बेटी ने अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर इंस्टाग्राम को एक्टिव करने पर देखा तो उसकी बेटी की फर्जी आईडी बनाकर किसी शख्स ने प्रोफाइल फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर अश्लील मैसेज पोस्ट किए। आरोपी ने तमाम लोगों को वह मैसेज शेयर किए हैं। कई यूजर ने उस मैसेज को फॉलो भी किया गया है।
ग्रामीण का कहना है कि इससे उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। बेटी की मनोदशा बेहद खराब है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें