फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर घायल, सिपाही भी घायल

विज्ञापन
आदमपुर क्षेत्र में गो तस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान घायल सिपाही। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा के निकट शुक्रवार मध्य रात्रि में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने पर घायल गो तस्कर पुलिस ने दबोच लिया जबकि गो तस्करों की गोली के छर्रे लगने से सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही और बदमाश का रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। मौके से एक इनोवा कार, गोवंश पशु व एक तमंचा व पशुओं का वध करने के लिए रखें गंड़ासा, छुरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर क्षेत्र में शुक्रवार मध्य रात्रि इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य पुलिस बल के साथ में गश्त कर रहे थे। उझारी की तरफ से आ रही इनोवा कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की परंतु कार चालक ने कार को नहीं रोका। जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो इनोवा कार दमगड़ा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चार गो तस्कर भागने लगे, पुलिस ने घेरा तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब आधा घंटे तक चली फायरिंग में एक गो तस्कर की टांग में गोली लग गई तथा वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में पकड़ लिया। जबकि बदमाशों की फायरिंग में सिपाही राहुल के बाजू में गोली लग गई। उधर तीन गो तस्कर अंधेरे में फायरिंग करते हुए का फरार हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ सतीश चन्द्र पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए तथा फरार हुए बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान निवासी उझारी थाना सैदनगली के रूप में हुई । उसके तीन साथी कासिम, निशात व जाना निवासी ग्राम ढक्का, थाना सैदनगली मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी गोकशी के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन

रात्रि में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर सहमे ग्रामीण
ढबारसी। शुक्रवार रात्रि के एक बजे गोतस्करों व पुलिस में मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग से ग्रामीण दहशतजदा हो गए। फतेहपुर अधेक वह दमगड़ा गांव के ग्रामीण अनहोनी की आशंका के चलते फायरिंग की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। जब ग्रामीणों को पता चला कि गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ चल रही है। तो ग्रामीण भी लाठी डंडे निकाल लाए तथा पुलिस के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की। संवाद
आदमपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। आरोपी से तमंचा, इनोवा कार एवं एक गोवंश पशु बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फरार गो तस्करों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

---- सतीश चंद्र पांडेय, सीओ हसनपुर।

आदमपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल गो तस्कर।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें