फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गो तस्कर नफीस पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बछिया को काटने के लिए कार में डाल कर ले जा रहे गोतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोतस्करों ने पुलिस की ओर गोली चला दी। गोली लगने से एक दरोगा घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक गोतस्कर भी घायल हो गया। गो तस्कर व दरोगा को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि दो तस्कर फरार हो गए। तस्करों की कार से बछिया, कटान के उपकरण बरामद किए गए। पकड़े गए गो तस्कर के खिलाफ गोहत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे चल रहे हैं। वहीं सूचना मिलने पर एसपी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा मय फोर्स के नौगांवा रोड पर गश्त कर रहे थे। अचानक एक कार वहां से गुजरी। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मी सतर्क हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चलाई दी। गोली कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार के हाथ पर लग गई। दरोगा के गोली लगते ही पुलिस ने आड़ लेकर कार सवार बदमाशों पर गोली चलाई। अचानक चीखने की आवाज आई। सामने से फायरिंग बंद होने पर पुलिस कार के पास पहुंची तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। उसके हाथ में तमंचा था। उसने बताया कि कार सवार दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। मुठभेड़ में बदमाश और दरोगा के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोतस्कर नफीस को रात को ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नफीस निवासी ग्राम कुआखेड़ा बताया। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में बंधक बना कर रखी गई एक बछिया बरामद की गई। जिसको वह कटान के लिए ले जा रहा था। कार से कई कारतूूस, छुरा आदि बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार हुए बदमाशों मेें नफीस का भाई इंतजार व चांदपुर कोतवाली के बास्टा निवासी वसीम शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नफीस के खिलाफ थाना अमरोहा देहात, बछरायूं व धनौरा में गोहत्या अधिनियम व हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें