फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में सटोरिये ने की थी साधु की नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दो अप्रैल की रात को सलेमपुर रोड पर नगर की सीमा से सटे जाहरवीर प्याऊ मंदिर में रहने वाले साधु बिजेंद्र गिरि की नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने 28 वें दिन खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी सटोरिये को पकड़कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में अर्धरात्रि को आए आरोपी को साधु ने परिसर में सोने से मना करते हुए गालियां दे दीं थीं। इसी पर वह आपा खो बैठा और उसने साधु का सिर मंदिर के पिलर में मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बाद में ईंट से उनका चेहरा भी कुचल दिया और फिर घर जाकर सो गया।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर को इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भरत निवासी मोहल्ला गंगानगर बीएड पास बेरोजगार है और सट्टा भी खेलता है। साधु बिजेंद्र गिरि सट्टे के नंबर भी बताया करते थे। इसलिए इसका उनके पास आना-जाना लगा रहता था। दो अप्रैल की शाम को भरत अपने परिजनों से झगड़ा कर मोहल्ला आंबेडकर नगर में रहने वाली अपनी बहन सुहागवती के घर चला गया था। वहां भी नशे की हालत में उसकी बहन-बहनोई से नोकझोंक हो गई। इस पर उसकी बहन ने अपने घर फोन मिला दिया और उसे वहां से ले जाने को कहा। इसके बाद भरत सलेमपुर रोड स्थित प्याऊ मंदिर में जा पहुंचा और वहां सो रहे बाबा को उठाकर खुद भी वहां सोने की बात कही। पुलिस का दावा है कि उसे नशे में देख बाबा ने उसे गालियां दे दीं और घर जाने को कहा। इसी से गुस्साए भरत ने फर्श पर सो रहे बाबा का सिर पकड़कर पिलर पर दे मारा। कई बार ऐसा करने से बाबा की मौत हो गई। इसके बाद उसने किसी धारदार वस्तु से बाबा की गर्दन पर भी प्रहार किया। बाद में ईंट से बाबा का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया और अपने घर जाकर सो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी बाबा के दो मोबाइल भी ले आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन अप्रैल की दोपहर लगभग ढाई बजे नशे उतरने पर उसने बाबा के मोबाइल खोले और बंद कर दिए। इसी से वह पकड़ में आ गया। सर्विलांस में मृतक बिजेंद्र गिरि के मोबाइल की अंतिम लोकेशन उसके घर की ही आई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि इस हत्याकांड की रिपोर्ट गांव सलेमपुर गोसाई के प्रधान पति हरिओम सिंह ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें