फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: स्नान करने ब्रजघाट जा रहे दंपती को तेज रफ्तार वाहन चालक ने कुचला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 29 May 2022 03:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोकेश हेलमेट लगाए हुए था। लेकिन तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में स्नान करने ब्रजघाट जा रहे बाइक सवार दंपति हो तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद में कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुरा में हरस्वरूप सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। सबसे छोटे बेटे लोकेश (24) की शादी एक साल पहले ही सुनीता के साथ हुई थी। रविवार की सुबह लोकेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट स्थित गंगा में स्नान करने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि की पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। 

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि लोकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही लोकेश के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक लोकेश हैमर कारीगर है। वह मुरादाबाद की एक बर्तन फैक्टरी में नौकरी करता था। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हेलमेट लगाए हुए था लोकेश
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोकेश हेलमेट लगाए हुए था। लेकिन तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें