फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौसी का हाल जानने जा रहे दंपती की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए निकले दंपती की बाइक को चांदपुर मार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, माता-पिता का साया एक साथ उठने से तीनों बच्चों के सिर से सहारा छिन गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरियान निवासी इरशाद (35) पेशे से राजमिस्त्री थे। शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी अंजुम (32) के साथ बाइक से चांदपुर जा रहे थे। अंजुम की मौसी की तबीयत खराब चल रही है। दोनों उनका हालचाल जानने के लिए घर से निकले थे। चांदपुर मार्ग पर बिजनौर जनपद के गांव अलावलपुर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को चांदपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इरशाद के मोबाइल फोन से मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग अग्रिम कार्रवाई के लिए बिजनौर रवाना हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ इरशाद के घर पर जुट गई।
सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसा चांदपुर क्षेत्र में हुआ है, इसलिए वहां की पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी।

तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
इरशाद अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। मां-बाप की एक साथ मौत से तीनों बच्चों के सिर से ममता और पिता का साया उठ गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें