फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग कराई जाएगी संपन्न : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र ने कहा कि कार्मिक मतगणना प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ निष्पक्ष एवम पारदर्शी ढंग से मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न कराएं। इस दौरान कर्मियों को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रथम प्रशिक्षण था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी जोया रोड में चार जून को होने वाली मतगणना के संबंध में मतगणना में लगे मतगणना सुपरवाइजर, सहायक एवं माइक्रो ऑबजर्वर को प्रथम प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। ईटीपीबीएस पोस्टल बैलेट और ईवीएम से गणना के बारे में मास्टर ट्रेनर द्वारा भली भांति प्रत्येक बिंदु पर जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम के कंट्रोल यूनिट से मतों की गणना, आवश्यक सावधानी, विशेष स्थिति में कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य प्रशिक्षण कर्ता मुख्य विकास अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्मिक मतगणना प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। मतगणना करते समय किसी भी प्रत्याशी के पक्ष विपक्ष की बात नहीं करनी है। निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न कराना है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेन्द्र ने कहा कि मतदान के बाद मतगणना एक महत्वपूर्ण चरण है, इस कार्य को सभी मतगणना कार्मिक पूर्ण निष्ठा, लगन एवं निष्पक्ष भाव से करें। मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप ने भी कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण में 270 कार्मिक मौजूद रहे। जबकि, दो अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें