फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : कार्य की गति धीमी देख ठेकेदार से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। साथ ही ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

4 जून को मंडी स्थल में होने वाली मतगणना की तैयारी का एडीएम ने बुधवार को निरीक्षण किया। ठेकेदार से कहा कि अधिक से अधिक मजदूर लगाकर तेजी से कार्य कराएं। बैरिकेडिंग मजबूत लगाई जाए। टेबल गुणवत्तापूर्ण हों, जाली मजबूत तरीके से बांधी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। गर्मी का समय है। अधिक से अधिक पंखे और कूलर की व्यवस्था कराई जाए। पूरे मतगणना स्थल पर भरपूर प्रकाश हो।
अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मतगणना स्थल की अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही मतगणना के दिन पीने की पानी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। अधिक से अधिक पानी के टैंक भी रखवाए जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया सेंटर, चारों विधानसभाओं के मतगणना हाल, डाक मतपत्रों के स्कैनिंग हाल, एआरओ और आरओ टेबल कंप्यूटर फीडिंग बैरिकेडिंग स्कैनिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम धनौरा, हसनपुर, नौगांवा, सदर, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी विभा सुनीता सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नलिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें