फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली-एनसीआर के लिए 15 नई बसों की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा डिपो को रोडवेज की 15 नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। ये बसें दिल्ली एनसीआर के लिए संचालित होंगी। उम्मीद जताई जा रही है जून माह में ये बसें डिपो को मिल जाएंगी। जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जून माह से बीएस-5 बसों का संचालन दिल्ली एनसीआर में बंद होने जा रहा है। अमरोहा डिपो से 15 बसों का संचालन दिल्ली एनसीआर के लिए होता है। लेकिन, नए नियम के तहत ये बसें वहां जाने से रोकी जा सकती हैं। इसके मद्देनजर विभाग की ओर से 15 बीएस 6 नई बसें अमरोहा को मिलने जा रही है। बता दें कि अमरोहा डिपो में निगम की 66 बसें हैं। जबकि, 19 अनुबंधित हैं।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अभी तक दिल्ली, कौशांबी व मेरठ के लिए 15 बसों का संचालन होता है। ये सभी बसें बीएस-5 श्रेणी की हैं। जून में इन बसों का संचालन दिल्ली एनसीआर में बंद हो जाएगी। इसके लिए जून के पहले ही सप्ताह में 15 बीएस-6 श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। जिससे यात्रियों को अलग सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें