फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : सोमवार रात तक जारी रही वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना को 38 घंटे बीत गए हैं लेकिन ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के नतीजे सामने नहीं आ सके। जिला पंचायत सदस्य के एक भी वार्ड के प्रत्याशियों का जीत का एलान नहीं हो सका। इसके चलते प्रत्याशी और समर्थक असमंजस में रहे। माना जा रहा है कि चार मई मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित होंगे। इसके बाद किसके झोली में जीत दर्ज हुई किसको नाकामी मिली। यह मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 597 ग्राम प्रधान में 596 पदों पर निर्वाचन हुआ। इसके अलावा 683 बीडीसी सदस्यों में 639 बीडीसी सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 27 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हुआ। रविवार की सुबह आठ बजे से लगातार मतगणना जारी है। कुछ देर के लिए मतगणना आंशिक रूप से रुकी। सोमवार की रात 10 बजे तक ग्राम प्रधान के 50 प्रतिशत परिणाम ही सामने आ सके। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के एक भी वार्ड के प्रत्याशियों का एलान नहीं हो सका। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि ब्लॉकों में मतगणना हो रही है। एक वार्ड के गांव कई ब्लॉकों में हैं। वोटों की गिनती के बाद ब्लॉकों से आंकड़ा लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी मिलान कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में समय लग रहा है। इसके चलते परिणाम घोषित होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें