फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में सभासद का अवैध क्लीनिक और तिगरी रोड पर निजी हॉस्पिटल सील

Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गजरौला में सभासद अरकान आलम की अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। जबकि, गजरौला तिगरी रोड स्थित साक्षी हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों संचालकों को को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा नौगांवा सादात में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि लगातार अवैध रूप से अस्पताल और क्लीनिक चलने की शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में सभासद अरकान आलम के अवैध क्लीनिक को सील किया गया है। यहां न कोई डिग्री धारक चिकित्सक मिला और न ही पंजीकरण मिला। अरकान आलम सभासद भी हैं। इसके अलावा गजरौला-तिगरी रोड स्थित साक्षी हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई की गई है। यह हॉस्पिटल भी बिना पंजीयन और बगैर योग्य डॉक्टरों के चल रहा था। इस अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। अवैध क्लीनिक और अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, पिछले कुछ दिन पहले नौगांवा सादात के नई बस्ती में अवैध रूप से संचालित एमएच पैथोलॉजी लैब को सील किया गया था। इसके संचालक अपसाद के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसलिए शनिवार को पैथोलॉजी लैब संचालक अपसाद के खिलाफ मेडिकल एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
सभासद पर खुद भी डिग्री नहीं, क्लीनिक का भी नहीं पंजीयन
नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि सुल्तान नगर वार्ड के सभासद अरकान के पास खुद भी कोई डिग्री नहीं है। उनके क्लीनिक का भी कोई पंजीयन नहीं कराया गया है। वह क्लीनिक को अवैध रूप से चला रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभासद अरकान खुद को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष भी बताते हैं।
विज्ञापन

मेरे पास प्राथमिक उपचार की डिग्री है। क्लीनिक कुछ दिन पहले ही शुरू किया था। लेकिन इसका पंजीयन नहीं कर सका था। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी।- अरकान आलम, सभासद गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें