फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज हत्या के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर सभासद को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दहेज हत्या के मामले की पैरवी कर रहे सभासद कपिल सिंह को आरोपियों के परिजनों ने समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भानपुर खालसा निवासी कपिल सिंह पालिका सभासद हैं। उनकी एफआईआर के मुताबिक, उनकी बहन पारुल कुमारी की पिछले साल ससुराल वालों ने जलाकर हत्या कर दी थी। मामले में डिडौली कोतवाली में देवेंद्र, गजेश, सुरेंद्र, अनीता, संतोष और जितेंद्र निवासी नारंगपुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं और उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि वे जेल से ही उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं।
कपिल के मुताबिक, तीन नवंबर को सुबह करीब आठ बजे वह भांजे-भांजी को नाईपुरा स्थित स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। भानपुर फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे घात लगाए दो लोगों ने मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद देवेंद्र, गजेश और जितेंद्र ने धमकी दिलाई है। रिश्तेदारों पर भी समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें