फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद उपचुनाव : नामांकनपत्रों की जांच में वैध मिले चारों पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका परिषद वार्ड 17 के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान सोमवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। इससे पहले पांच लोगों ने नामांकनपत्र खरीदा था। जबकि चार लोगों ने नामांकनपत्र दाखिल किए थे। नामांकनपत्रों की जांच में जमा किए गए सभी पर्चे सही मिले। 26 जून को नाम वापसी होगी। 8 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले नगर पालिका के वार्ड 17 में चुनाव के दौरान प्रत्याशी आफिया की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। हालांकि मरने के बाद भी चुनाव में आफिया ने जीत हासिल की थी। रिक्त सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पांच लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे थे। जबकि शाहीन कुरैशी पत्नी बदर कुरैशी, मेहराज बेगम पत्नी फुरकान, मिथिलेश पत्नी अमित कुमार एवं मेहताब जहां पत्नी अब्दुल सत्तार द्वारा नामांकनपत्र जमा किया था। सोमवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई।
एआरओ रामबाबू यादव ने बताया कि दाखिल किए गए चारों पर्चे सही मिले हैं। 26 जून को वापसी का समय है। जबकि 27 जून को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आठ जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें