फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सवा घंटे की बारिश ने घंटों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानसून अभी ढंग से आया भी नहीं कि अमरोहा के लोगों की दुश्वारियां शुरू हो गईं। सोमवार को हुई सवा घंटे की बारिश के बाद लोग घंटों तक समस्याओं से दो चार होते रहे। नगर में जगह-जगह भारी जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह तो घुटनों तक पानी भरा था।
विज्ञापन

लंबे समय से लोग गर्मी का सितम झेलते हुए बारिश का इंतजार कर रहे थे। दो दिनों से आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन उमस ने लोगों को खूब सताया। इसी बीच सोमवार दोपहर 12:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान में कालेज बादल छा गए और हवा चलने लगी। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। दोपहर पौने दो बजे तक बारिश होती रही। तेज बारिश से नगर की सडकें पानी से लबालब हो गईं। जबकि, पिछले दिनों पालिका ने नालों की सफाई कराए जाने का दावा किया था। शहर में आजाद मार्ग, बटवाल बाजार, कैलसा बाईपास, कोट बाजार, कटरा गुलाम अली, नौगजा, मोहल्ला नखाशा, जामा मस्जिद समेत कई जगह भारी जलभराव हो गया। पहली ही बारिश में भारी जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि बारिश 12 एमएम रिकार्ड की गई। जबकि, बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि बारिश से किसानों को भारी राहत मिली है। गन्ना के अलावा मक्का, बाजार आदि चारे की फसल को भी बहुत फायदा पहुंचेगा। वहीं, धान की बुवाई से पूर्व तैयार की जाने वाली पौध को भी फायदा मिलेगा। बारिश से सब्जी की फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बिजली हुई गुल, धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर
हवा और तेज बारिश के बाद शहर की बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। बारिश शुरू होते ही कलक्ट्रेट, डबल लाइन, दाऊदसराय, गुलड़िया बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लगभग पूरे शहर की करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, बारिश थमते ही आपूर्ति सुचारु कर दी गई। उधर, नानक चंद रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश के बाद फाल्ट हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। हालांकि, सूचना पर आपूर्ति बंद करने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें