फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के लिए अच्छी खबर है। दो और कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट आए हैं। अब कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या बीस हो गई है। अभी 11 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है। वहीं जिले के पहले कोरोना संक्रमित के घर लौटने पर मोहल्ले के लोगों ने फूलों से स्वागत किया। वहीं मंगलवार को दस सैंपलों की रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को जोया कस्बा निवासी मदरसा छात्र और शहर के मोहल्ला चौक निवासी बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों के परिवार के 17 लोगों का सैंपल कराया गया। इसमें दो महिलाएं पॉजिटिव आईं। वहीं बुजुर्ग पंद्रह दिन पहले ठीक होकर घर लौट आए। उनकी बहू भी ठीक होकर घर आ चुकी है। मंगलवार को छात्र और बुजुर्ग की रिश्तेदार भी स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गई। छात्र का मोहल्ले में फूलों से स्वागत किया गया। जिले में अब तक बीस कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब सिर्फ 11 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को दस सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा गजरौला में पांच लोगों का सैंपल किया गया। अभी भी 55 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें