फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में न्यायिक अफसरों और कर्मियों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
अमरोहा कचहरी में पुलिस कर्मी की स्क्रीनिंग करते डॉक्टर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को न्यायालय में न्यायिक अफसरों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की। छिड़काव कराया गया। मास्क सौंपे और सावधानियां बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने देश दुनियों को अपने चपेट में ले लिया है। लाखों लोग इससे पीड़ित हैं। जबकि हजारों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। भारत भी कोरोना से अछूता नहीं है। स्कूल-कालेजों को बंद कर दिया गया है। तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर आवाजाही बंद कर दी गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके मद्देनजर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कचहरी पहुंची। यहां न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की। कुछ लोगों को मास्क बांटे। साथ ही सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान कचहरी में तैनात पुलिस कर्मियों की भी स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें