फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम खुला, अब बर्न यूनिट को बनाया आईसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बर्न यूनिट का निरीक्षण करती डब्ल्यूएचओ मुरादाबाद की टीम - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार शाम डब्ल्यूएचओ मुरादाबाद की टीम ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। गाइड लाइन पर खरा नहीं उतरने पर अस्पताल परिसर में खाली पड़ी प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। यहां फिलहाल अभी बारह बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार बढ़ रही कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या को लेकर लोग दहशत में हैं। इस बीमारी से निपटने के लिए शासन से गाइड लाइन जारी किया गया है। जिला अस्पताल में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। वहीं शुक्रवार को कंट्रोल रूम खोल दिया गया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शाम को डब्ल्यूएचओ मुरादाबाद टीम ने कोरोना वायरस को लेकर की गई सेहत महकमे की तैयारियों का जायजा लिया। टीम के निरीक्षण में आइसोलेशन वार्ड खरा नहीं उतरा। इस आइसोलेशन वार्ड को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए सही नहीं पाया गया। इसकी जगह अस्पताल परिसर में खाली पड़ी प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। कोरोना के लिए इसे आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में बारह बेड आरक्षित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सीएमओ डा. एके सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर तैयारी पूरी है। कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के लिए एंबुलेंस रिजर्व
कोरोना वायरस को लेकर एक एंबुलेंस रिजर्व कर दिया गया है। अगर जिले में कहीं कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसे लाने ले जाने के लिए इस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका इस्तेमाल दूसरे मरीज नहीं करेंगे। इस एंबुलेंस के लिए अलग से स्टाफ होगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में इस नंबर पर करें काल
अमरोहा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी कक्ष को कोरोना वायरस के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 05922-253061 है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर चरन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेगा।
आइसोलेशन वार्ड बदलने ही ये रही वजह
जिला अस्पताल में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन पर वार्ड खरा नहीं उतरा। गाइड लाइन के मुुताबिक आइसोलेशन वार्ड की एंट्री और एक्जिट अलग होनी चाहिए। इसका दूसरे मरीजों को संपर्क नहीं होना चाहिए। इसके अलाव वार्ड से टायलेट अटैच होना चाहिए। ये सुविधा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें