फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर बनाने को गजरौला में खुली मंडल की पहली इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस की दहशत के चलते सैनिटाइजर की बढ़ती खपत को देखते हुए डीएम और सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर गजरौला जुबिलेंट लाइफ साइंसेज फैक्टरी में सैनिटाइजर बनाने की पहली इकाई खोली गई है। इस इकाई में ढाई सौ लीटर सैनिटाइजर रोजाना तैयार होगा। आज (सोमवार) से उत्पादन और आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके लिए औषधि विभाग ने एक ही दिन में लाइसेंस जारी किया है। इस इकाई से देशभर में सैनिटाइजर सप्लाई हो सकेगा।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ती जा रही है। मारामारी और अवैध उगाही को लेकर मास्क और सैनिटाइजर का रेट फिक्स किया गया है। वहीं, भारत सरकार के दिए गए निर्देशानुसार डीएम उमेश मिश्र की पहल और सहायक आयुक्त औषधि की संस्तुति पर एक दिन में ही सैनिटाइजर बनाने के लिए फैक्ट्री/निर्माणशाला का लाइसेंस जारी किया गया है। मंडल की यह पहली सैनिटाइजर बनाने की इकाई जुबिलैंट लाइफ साइंसेज फैक्टरी गजरौला होगी। जिसमें सोमवार से सैनिटाइजर उत्पादन और आपूर्ति का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी उत्पादन क्षमता ढाई सौ लीटर प्रतिदिन होगी। इससे सैनिटाइजर की कमी नहीं होगी। वहीं, समाज को कोरोना वाइरस संक्रमण बीमारी से रोकथाम के प्रयास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
जिले में एक फैक्टरी को एक ही दिन में लाइसेंस मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। जुबिलेंट लाइफ साइंसेज फैक्टरी गजरौला में सैनिटाइजर उत्पादन इकाई शुरू की गई है। यह इकाई प्रतिदिन ढाई सौ लीटर सैनिटाइजर तैयार करेगी। प्रशासन और एफएसडीए विभाग सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने कराने के लिए पूर्ण प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें