फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी और सेक्रेटरी करेंगे जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वॉयरस के संक्रमण से बचाव के लिए खाका तैयार करने में जुट गया है। अब शिक्षकों और सेक्रेटरी को जागरूक करने का जिम्मा मिल सकता है। इसके लिए कवायद आखिरी दौर में है। प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फरमान दिया है। इसके चलते मास्टर साहब की छुट्टी हो गई है। इसके चलते परिषदीय स्कूल और इंटर कॉलेज के शिक्षक आराम के मूड में है। हालांकि प्रशासन की कवायद उनके आराम में खलल डाल सकती है। अब इन लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षकों और सेक्रेटरी को अपने कार्यस्थल के इलाके में लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताना होगा। संक्रमित के आशंका पर क्या करें। इलाज के लिए क्या करें। सब कुछ उन्हें जानकारी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों में भीड़ एकत्र नहीं होने दें
अमरोहा। सबसे अधिक हुजूम धार्मिक स्थलों में होता है। ऐसे में धार्मिक स्थलों में भीड़ को लेकर प्रशासन सशंकित है। दरअसल धार्मिक स्थलों में लोग एक दूसरे के बिल्कुल करीब होते हैं। ऐसे में बचाव के तरीके कारगर नहीं हो सकते हैं। प्रशासन ने धर्म गुरुओं से धार्मिक स्थलों में भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए अनुरोध किया है। अगर भीड़ के एकत्र होना जरूरी है तो आपस में लोगों के बीच एक मीटर का फासला रखा जाए। ताकि दूसरे लोग संक्रमित नहीं हो सके। इसके साथ ही हाथ धुलने के लिए कहें। साथ ही मोहल्ले और आस पास सफाई रखने के लिए प्रेरित करें।
धार्मिक गुरुओं से अनुरोध है कि धार्मिक स्थलों में भीड़ एकत्र नहीं होने दें। अगर लोग एकत्र होते हैं तो एक मीटर की का फासला जरूर बनाए रखें। हाथ धुलने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसके अलावा साफ-सफाई पर जोर दें ताकि संक्रमण से बच सकें। - उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें