फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह जनवरी को 600 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से जंग जीतने के लिए जनपद वासियों के लिए राहत भरी खबर है। 16 जनवरी को जिला अस्पताल समेत छह अस्पतालों में पंजीकृत सरकारी और निजी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण में 600 स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार पुलिस और नगर पालिका कर्मचारी सहित आदि फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए जिले में 77 सेशन साइट बनाई गई हैं। कुल 7907 सरकारी और निजी स्वास्थ्य कर्मियों को पंजीकरण कराया गया है। 16 जनवरी को पहले चरण में छह अस्पतालों मेें 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए एमसीएच विग मोहल्ला कोट, टीबी क्लीनिक, जिला अस्पताल, जोया सीएचसी, गजरौला सीएचसी और धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निन्हित किया गया है। हर एक अस्पताल में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया जाएगा। टीका लगाने से पहले उनकी गेट पर ही जांच पड़ताल होगी। एप पर पंजीकृत नाम पते की आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों की आईडी का मिलान किया जाएगा। सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें