अमरोहा। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। व्यक्तित्व और कृतित्व को अपनाने पर जोर दिया गया। भाजपा कार्यालय में युवा कारोबारियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोष्ठी आयोजित की। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के मंत्री हंस चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. अशोक रुस्तगी ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सिद्धार्थ स्वामी, गौरव कुमार, मनीष दक्ष, शिवम शर्मा, आकाश यादव, शिवम चौहान, प्रद्युम्न चौहान, मयंक चौहान, विवेक चौहान, टिंकू चौहान, वीरेंद्र चौधरी, भावना चौहान, साक्षी शर्मा, आकांक्षा, जूही यादव, गीता सिंह, आरती आदि रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुआ। बच्चों से स्वामी विवेकानंद के बारे में प्रश्न पूछे गए। मोहम्मद अयान और सुरुचि बेनीवाल ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। दुर्गेश, सलोनी, मानसी, सुरुचि, प्रिंस और नवदीप आदि छात्र-छात्राए रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज गोयल, दीपक चहल, रोहित, मनमीत, एसपी गेरा, प्रज्ञा सिंह, शौर्य आदि रहे। इसके अलावा मुन्नी देवी एजुुकेशनल सोसाइटी और राज सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने आध्यात्मिक गुरु बताया।