फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 और 5 फरवरी को 2456 स्वास्थ्य कर्मियों लगेगा टीका, फ्रंट लाइन वर्कर्स भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चार और पांच फरवरी को 2456 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दस फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्सों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फरवरी महीने में टीकाकरण के लिए नौ तिथि नीयत की गई है। जबकि मार्च के महीने में छह तिथियों में कोरोना बचाव के लिए दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण के लिए 7993 स्वास्थ्य कर्मियों पंजीकृत हैं। अब चार मार्च को 12 अस्पतालों में 16 बूथों पर 1832 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जबकि पांच फरवरी को 624 स्वास्थ्य कर्मी और दस फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स को शामिल किया जाएगा। चार और पांच फरवरी दोनों दिनों में कुल 2456 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा पांच फरवरी तक टीकाकरण से छूटने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका और 16 जनवरी को टीका लगवाने वाले 371 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें