फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामिल हत्याकांड में सुलझाने में उलझ रही पुलिस, हत्या की धारा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कामिल हत्याकांड का सुलझाने में खुद पुलिस उलझती नजर आ रही है। तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपी का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने घर से लेकर घटनास्थल तक के बारह से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, बावजूद इसके कोई क्लू नहीं मिला हैं। वहीं, पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई निवासी बारबर शाकिर सलमानी के नौ वर्षीय बेटा कामिल को गुरुवार की शाम घर के बाहर से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से दो किलोमीटर दूर नौगांवा सादात रोड पर सड़क किनारे कामिल का शव पड़ा मिला था। गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। हत्यारे ने सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे, जिससे उसके हड्डी टूट गई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई कर चुकी थी। एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए थे। तभी से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी है। पुलिस ने मृतक के घर से लेकर घटनास्थल तक लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। बावजूद इसके कोई क्लू नहीं मिला है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि टीमें खुलासे के लिए प्रयासरत है, जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें