अमरोहा। जिले में छात्रा सहित पांच लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4348 पहुंच गई है। कुल 66 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने पर 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
शनिवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 292 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 581 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पॉजिटिवों में एक छात्रा शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के पांच मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4348 पहुंच गई है। कुल 66 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 563 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 243200 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 472 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।