अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार बढ़ने लगी है। 12 मार्च शुरू हुआ सैंपलों का सिलसिला जारी है। अब तक 104 दिनों में जिले में 124 मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव का पहला पचासा 74 दिन में लगा। जबकि दूसरा पचासा महज 28 दिन में लग गए। अगर पॉजिटिव केस मिलने की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में अमरोहा मंडल के दूसरे जिलों के बराबर पहुंच जाएगा। ऐसे अनलॉक वन में सावधानी बरतें। कोरोना के चेन की कड़ी न बने।
लॉकडाउन के दौरान लोगों में कोरोना का खौफ रहा। लोगों ने अधिक सावधानी बरतीं, लेकिन अब लॉकडाउन खत्म हो गया है। अनलॉक वन में बाजार खुल गए हैं, लोग बेरोकटोक बाजार में निकल रहे हैं। लोगों में कोरोना का डर खत्म सा होने लगा है, साथ ही लापरवाह भी होने लगे हैं। यही वजह है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। बारह मार्च से तेइस मई तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 43 थी। चौबीस मई को सोलह मरीज मिलने से ये संख्या 59 हो गई। 74 दिनों में जिले में पचास का आंकड़ा पार हो गया। ये संख्या 109 तक पहुंचने में महज 28 दिन में लगे। 28 दिन में ही कोरोना का दूसरा पचासा लग गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की चेन बनने लगी है। ऐसे हालात में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना मंडल में कोरोना मरीजों की संख्या पीछे रहने वाला अपना अमरोहा आगे हो जाएगा।
अमरोहा में कोरोना का बढ़ता ग्राफ
12 मार्च से 24 मई तक 74 दिन में 59 पॉजिटिव केस
25 मई से 21 जून तक 28 दिन में 50 पॉजिटिव केस
22 जून से 24 जून तक 03 दिन में 14 पॉजिटिव केस
अमरोहा में हर 34वां सैंपल निकला पॉजिटिव
जिले में मंगलवार तक 4403 आशंकित मरीजों का सैंपल कराया जा चुका है। बुधवार तक 4251 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में हर 34वां सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में कोरोना के लॉकडाउन के आंकड़े
लॉकडाउन कुल सैंपल पॉजिटिव
प्रथम (21 दिन) 126 09
द्वितीय (18 दिन) 646 20
तृतीय (14 दिन) 248 04
चतुर्थ (13 दिन) 334 26
अनलॉक वन (23 दिन) 3049 64