फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल, बैंक और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 72 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों के मुकाबले दो दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी बढ़ गई है। शुक्रवार को शुगर मिल में कर्मचारी उनके बच्चे, बैंक और फैक्टरी सहित 72 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3516 पहुंच गई है। जबकि 345 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 524 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें 59 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1365 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 13 लोग संक्रमित निकले हैं। इसमें एक शुगर मिल के कर्मचारी और उनके आठ बच्चों सहित 27 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में बैंक कर्मचारी और फैक्टरी भी शामिल हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि शनिवार को जिले भर में कोरोना के 72 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3516 पहुंच गई है। कुल 345 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 140813 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1702 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें