फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के कर्मचारी और उनके बच्चों सहित 127 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अनलॉक 5.0 में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। कोरोना महामारी की शुरूआत से अब तक रिकार्ड टूट गया है। शुक्रवार को शुगर मिल में कर्मचारी उनके बीवी बच्चों सहित 127 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3444 पहुंच गई है। जबकि 292 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गए 494 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इसमें 123 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक शुगर मिल के कर्मचारी और उनके बीवी-बच्चों सहित 58 लोग पॉजिटिव हैं। जबकि हसनपुर के 17, गजरौला के 36, अमरोहा के 9 और जोया के 7 लोग शामिल हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1325 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में कोरोना के 127 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3444 पहुंच गई है। कुल 292 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें