फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सपा प्रत्याशी आब्दी समेत 11 के भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी समेत 11 लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किया। नौगांवा सादात विधानसभा सीट से कुल 22 लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किए हैं। अब इन लोगों के नामांकन फॉर्म की 17 अक्तूबर को स्क्रूटनी की जाएगी। दोपहर तीन बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में शुक्रवार को 11 बजे से रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने काम शुरू कर दिया। लगभग 11.15 बजे सपा प्रत्याशी जावेद रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। आरओ और एआरओ ने नामांकन फॉर्म का मिलान किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी बाहर निकल आए। दोपहर लगभग 12 बजे से निर्दलीय प्रत्याशियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो तीन बजे के कुछ मिनट पहले तक चलता रहा।। सपा प्रत्याशी के अलावा 10 और लोगों ने नामांकन फॉर्म को जमा किया, जिसमें उनके भाई सेराज अब्बास, गुड़िया, धर्मपाल, हर स्वरुप सिंह, मोहम्मद जाकिर, अवनीश, हरीश कुमार, अफरोज आलम, नरेश सैनी और संजीव ने नामांकन फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें