फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा, शिक्षक और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 34 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शनिवार को मां-बेटा, शिक्षक और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3191 पहुंच गई है। जबकि 225 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 286 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1126 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 7 लोग संक्रमित निकले हैं। जबकि 10 लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में मां-बेटा, शिक्षक और फैक्टरी कर्मचारी शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि शनिवार को जिलेभर में कोरोना के 34 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3191 पहुंच गई है। कुल 225 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 128720 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 1854 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 594 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें