फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मचारी समेत 38 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। शनिवार को फिर 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें चुचैला कलां में नामकरण में शामिल संक्रमितों के संपर्क वाले सत्रह लोग, केरल, दिल्ली और गाजियाबाद से लौटे तीन युवक, स्वास्थ्य कर्मी और बैंक कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 651 हो गई है। जबकि 298 केस एक्टिव हो गए हैं। स्वस्थ होने के बाद चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ लैब से 194 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें हसनपुर सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी और जोया बैंक कर्मचारी सहित नौ लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 1294 लोगों की जांच कराई गई। इसमें चुचैला कलां में नामकरण की दावत में शामिल संक्रमितों के संपर्क में आए 17 लोग पॉजिटिव आए हैं। केरल, दिल्ली और गाजियाबाद से लौटे तीन युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। एंटीजन टेस्ट वाले सभी मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोई जांच नहीं हुई। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 651 हो गई है। जबकि 298 मरीज एक्टिव चल रहे है। वैंक्टेश्वर हॉस्पिटल से चार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें