फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित आंगनबाड़ी के पति, बेटा-बेटी समेत आठ पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। रविवार को आई 382 सैंपलों की रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित में पॉजिटिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति, बेटा-बेटी, फैक्ट्री कर्मी की पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सक की पत्नी, भतीजी, एसी मैकेनिक और दिल्ली से लौटा मजदूर भी पॉजिटिव पाए गए है। सभी को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 162 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को लखनऊ से 382 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 371 लोग निगेटिव पाए गए। जबकि तीन लोगों सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं आठ लोग पॉजिटिव मिले। आठ संक्रमितों में से चार पॉजिटिव क्लोज कांटेक्ट वाले हैं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति एलआईसी एजेंट, बेटा-बेटी और फैक्ट्री कर्मी की पत्नी शामिल है। इसके अलावा तीन लोग रैंडम सैंपलिंग संक्रमित पाए गए है। इनमें निजी चिकित्सक की पत्नी, भतीजी और एससी, फ्रिज का मैकेनिक शामिल है। वहीं दिल्ली से लौटा मजदूर भी कोरेाना पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने पर सभी विम्स हास्पिटल भेज दिया गया है। इन आठ मरीजों के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या 162 हो गई है। जिले में 33 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें