फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की निजी लैब की जांच में पॉजिटिव निकला अमरोहा का किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में कराई गई कोरोना जांच में बुजुर्ग किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किसान का दिल का मरीज है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसान को टीएमयू में भर्ती कराया है। अब उनकी दूसरी जांच सरकारी लैब से कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 65 वर्षीय किसान को दिल की बीमारी है। किसान का इलाज संभल के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन बारह जून को उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। परिजनों उन्हें लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे थे। लेकिन यहां चिकित्सकों ने कोरोना जांच कराने के बाद भर्ती करने के लिए कहा। लिहाजा बुजुर्ग किसान का सैंपल लेकर घर भेज दिया गया। लेकिन सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर रहरा और ढबारसी सीएचसी के चिकित्सक गांव पहुंचे। विभागीय प्रक्रिया करने के बाद बुजुर्ग को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें