फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : 207 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के प्रशासन और लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना की चेन टूट रही है। शनिवार को 207 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में संक्रमित मिले 75 में से सिर्फ 7 केस एक्टिव हैं। हालांकि अभी सौ से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए 2929 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 2682 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 2608 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 75 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 207 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी 247 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक टोटल 67 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि सात केस एक्टिव चल रहे हैं। जिनका इलाज वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें