अमरोहा। दिल्ली से सैंपल कराकर लौटी महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई। दिल्ली पुलिस में तैनात अमरोहा निवासी महिला कांस्टेबल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन दिन तक होम क्वारंटीन रही। जानकारी होने पर शुक्रवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला कांस्टेबल को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में कांस्टेबल के परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही सभी का सैंपल कराया गया।
अमरोहा निवासी युवती दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। दो जून की रात उसे बुखार और पैरों में दर्ज की शिकायत हुई। इसके बाद उसने दवा ली और वह स्वस्थ हो गई। पांच जून को कांस्टेबल ने वीर सावरकर हॉस्पिटल में सैंपल कराया। सात जून को कांस्टेबिल अमरोहा अपने घर अमरोहा आई और अलग कमरे में होम क्वारंटीन हो गई। आठ जून की रात कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी कांस्टेबल को फोन पर मिली थी। बारह जून की रात स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास कांस्टेबल की रिपोर्ट पहुंची। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने कांस्टेबिल को रजबपुर के वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया है। परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। जहां उनका सैंपल कराया गया।