फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत से लौटा कारपेंटर कोरोना संक्रमित, 64 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज सामने आया है। रविवार को 65 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें कुवैत से लौटे कारपेंटर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बाकी 64 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। सर्विलांस टीम ने कारपेंटर के संपर्क में रहे 12 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 69 हो गई है। हालांकि अब जिले में सिर्फ 14 केस एक्टिव रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामरी की रोकथाम के लिए रविवार तक 2201 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनमें से 1974 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 1916 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 69 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पीजीआई लखनऊ से 65 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें कुवैत से लौटा कारपेंटर कोरोना संक्रमित पाया गया। सर्विलांस टीम ने कारपेंटर के परिवार के 12 सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया। साथ ही सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी। वहीं 69 संक्रमितों में से 54 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी। अभी चौदह संक्रमितों का इलाज चल रहा है। हालांकि अभी 217 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
कुवैत से आने के बाद भाई की सूचना के बाद किया गया था क्वारंटीन
मंडी धनौरा। नगर में बाइपास मार्ग पर रहने वाला एक व्यक्ति बीती 29 मई को कुवैत से वापस आया था। बताया जाता है कि यह व्यक्ति बिना सूचना दिए अपने घर पर सामान्य रूप से रहना चाहता था लेकिन उसके भाई ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी थी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसको होम क्वारंटीन कर नमूना जांच के लिए भेज दिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति की कोरोना जांच रविवार को प्राप्त हुई है। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पाजिटिव होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसको आइसोलेेशन में ले जाने की तैयारी में जुट गई है। परिजनों को गजरौला स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। नगर में एक बार फिर से कोरोना को लेकर खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें